बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, टीएमसी सांसद महुवा मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोले- उन्होंने मुझें बिहारी गुंडा कहा..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: पेगासस सॉफ्टवेयर जासूसी कांड के चलते लोकसभा का मानसून सत्र जोरों पर है। इसी बीच लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने..

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, टीएमसी सांसद महुवा मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोले- उन्होंने मुझें बिहारी गुंडा कहा..
  नई दिल्ली: पेगासस सॉफ्टवेयर जासूसी कांड के चलते लोकसभा का मानसून सत्र जोरों पर है। इसी बीच लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुवा मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।     निशिकांत दुबे ने कहा, " मैं झारखंड से आता हूं और 13 साल से लोकसभा में हूं, लेकिन टीएमसी की एक सांसद ने कल मुझे " बिहारी गुंडा " कहा।" क्या झारखंड, यूपी और बिहार के लोग गुंडे हैं। इस राज्य से ताल्लुक रखना हमारे लिए गर्व की बात है। वह देश में विभाजनकारी राजनीति कर रहें है। बिहार ने शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।   https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1420358112406433798?s=20   निशिकांत दुबे ने कल आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने मुझे आईटी पर संसदीय समिति की बैठक में बिहारी गुंडा कहा था और मैंने आज लोकसभा में इसका उल्लेख किया। साथ ही दुबे ने ट्विटर पर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को भी टैग करते हुए कहा, "ममता, आपके सांसद महुवा मोइत्रा ने मुझे बिहारी गुंडा कहा है, इससे आपकी पार्टी ने उत्तर भारतीयों और विशेष रूप से हिंदी भाषी लोगों से आपकी नफरत को उजागर किया है।" इस बीच महुवा मोइत्रा ने कहा, ''मुझे इन आरोपों पर हंसी आ रही है।   https://twitter.com/MahuaMoitra/status/1420375837862293516?s=20   अगर निशिकांत दुबे इस बैठक में मौजूद नहीं होते तो कुछ भी कहने का सवाल ही नहीं उठता।'' इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जबकि बीजेपी ने बिहार राजद नेता तेजस्वी यादव का यह कहकर मजाक उड़ाया कि टीएमसी के समर्थन में बंगाल में प्रचार करने गए तेजस्वी यादव अब जवाब देंगे कि टीएमसी सांसद सही है या गलत। इसपर उनके प्रवक्ता वीरेंद्र ने बयान देते हुए कहा कि, ''हम बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ममता बनर्जी को अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'