मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आठ राज्यों के राज्यपाल बदले, जानिए नए राज्यपालों का नाम..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों के साथ ही मोदी सरकार ने एक और बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को आज

मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आठ राज्यों के राज्यपाल बदले, जानिए नए राज्यपालों का नाम..   नई दिल्ली: आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों के साथ ही मोदी सरकार ने एक और बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को आज कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया है. इसके साथ ही तीन अन्य वरिष्ट नेताओं को भी राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बाकी चार राज्यपालों के राज्यों में भी फेरबदल भी किया गया है. राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है . राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी लिस्ट में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी .  सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार करने से पहले इन विषयों पर भी चर्चा हो रही है कि कई और मंत्रियों को या तो संगठन में भेजा जा सकता है. या फिर उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है. इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभागों को बदलने की तैयारी भी हैं.  यह बने नए राज्यपाल केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया. आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया. गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. गोवा के भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया. राज्यपालों की नियुक्ति में किया गया फेरबदल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया. हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये Newspuran से।