नवरात्री 2020: महाष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथि को लेकर न हो भम्रित, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त


स्टोरी हाइलाइट्स

17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दुर्गा अष्टमी,  महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। ऐसे में यह तिथि 24 घंटे से कम या ज्यादा हो सकती हैं। जानिए नवरात्रि की महाष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथियों के बारे में- इस साल अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। जो लोग पहला और आखिरी नवरात्रि व्रत रखते हैं, उन्हें अष्टमी व्रत 24 अक्टूबर को रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 24 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना उत्तम है। अष्टमी को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस साल महानवमी 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर, अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, नवरात्र व्रत का पारण 25 अक्टूबर को ही यज्ञ-हवन आदि से निवृत होकर किया जा सकता है। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।नवरात्रि के किसी भी दिन कन्या भोज करना शुभ माना जाता है। हालांकि अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या भोज कराना बेहद उत्तम माना गया है। दशमी तिथि 25 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल दशहरा 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मां दुर्गा की मूर्ति का विर्सजन 26 अक्टूबर को होगा। 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से सुबह 8 बजकर 43 मिनट के बीच मूर्ति विसर्जन करना शुभ माना जा रहा है।