नए कपल्स करते हैं शादी के पहले साल में इन बातों पर बहस


स्टोरी हाइलाइट्स

नए कपल्स करते हैं शादी के पहले साल में इन बातों पर बहस शादी एक ऐसा बंधन हैं जिसमें ज्यादा तर दो अनजान लोग एक रिश्ते के बंधन में बंध जाते हैं| अब आपकी लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज हो| दोनों जन्म-जन्मांतर के लिए एक दुसरे के हो जाते है। शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की लाइफ में बहुत से चेंज आ जाते हैं|वह एक दुसरे को समझने की कोशिश करने लगते हैं और काफी हद तक कोशिश करते हैं एक दुसरे के अनुसार जीने की, साथ एक दुसरे का ख्याल भी रखना चालू केर देते हैं|   शादी के बाद  उन्हें अपने पार्टनर के बारे में ऐसी कई बातों के बारे में पता चलता है, जिन्हें वह पहले नहीं जानते थे। ऐसे में उनके रिश्ते में काफी कुछ बताने को रहता है| नए नए जुड़े होतें है तो सब कुछ बड़ा अच्छा लगता है| बहुत से बातें वो शादी के बाद से बदलते भी हैं| बहुत से लड़के लड़की ये सोचकर ही बैठे रहते हैं के शादी हो जाएगी उसके बाद ये नहीं करेंगे| शादी के बाद शुरूआती कुछ महीने हनीमून पीरियड होते हैं। लेकिन उसके बाद उनके बीच कुछ बातों को लेकर अनबन शुरू हो जाती है। हो सकता है कि आपकी भी अपने पार्टनर के साथ अक्सर बहस होती हो, लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह शादीशुदा जीवन का एक हिस्सा है।जो सबकी लाइफ में आता है|  तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही मुद्दों के बारे में जानते हैं, जिन्हें लेकर शादी के पहले साल में ही कपल्स के बीच बहस होती है- मुझे समझा नहीं आपने  शादी होने के कुछ समय बीत जाने के बाद, दोनों को ऐसा लगता है के एक दुसरे को अच्छे से जान गए| उसके बाद दोनों ही पार्टनर यह उम्मीद करते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर तरीके से समझे।  कुछ महीनों के साथ रहने के बाद बहुत सी बातें पता चल जाती है जैसे आपके पार्टनर को कब चाय पीना पसंद है या उनकी फेवरिट डिश कौन सी है। लेकिन कोई भी इंसान दूसरे व्यक्ति का मन पूरी तरह नहीं पढ़ सकता। ऐसे में एक पार्टनर की जरूरत से ज्यादा उम्मीद ना सिर्फ दूसरे पार्टनर को मानसिक रूप से परेशान करेगी। बल्कि कभी-कभी इन बातों को लेकर उनके बीच बहस भी होती है। मेरे लिए बदल नहीं सकते ये बहस का एहम मुद्दे में से है|  जो अक्सर शादी के बाद पहले साल में सबसे ज्यादा देखा जाता है| होता ये है के एक साथ रहते हुए दोनों पार्टनर्स को जब कुछ वक्त बीत जाता है तो वह ना सिर्फ एक-दूसरे की आदतों से वाकिफ हो जाते हैं, बल्कि उसके साथ तालमेल बिठाना भी सीख जाते हैं। हालांकि शादी के बाद शुरूआती दौर में दोनों ही पार्टनर की यह इच्छा होती है कि उनका जीवनसाथी उनकी खुशियों के लिए खुद को उनके अनुसार बदल लें। ऐसा ना होने पर पर उनके बीच कभी-कभी झगड़ा भी हो सकता है। हालांकि, आपको यह समझना आवश्यक है कि आप अलग-अलग व्यक्ति हैं और अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। इसलिए आपको सामने वाले व्यक्ति के दृष्टिकोण को भी उतना ही सम्मान देना होगा। बेहतर होगा कि आप कमजोरियों के बजाय एक-दूसरे की ताकत पर ध्यान दें। मुझे अकेले समय चाहिए ये भी मुद्दा है जो शादी के शुरूआती दिनों में कपल्स के बीच समस्या खड़ी करता है। दरअसल, शादी के बाद लड़की को नए घर में एडजस्ट करना होता है उधर के नियम और संस्कार देखने और सिखने पड़ते हैं| इसलिए वह अपने पार्टनर को कम समय देती है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की जरूरत का ज्यादा ध्यान रखती है। वहीं दूसरी ओर, शादी के बाद लड़का एकदम से अपने पुराने लाइफस्टाइल या दोस्तों को छोड़ने या खुद में बदलाव लाने की कोशिश नहीं करता। जिससे उनके बीच समय को लेकर समस्या पैदा होती है। फिर दोनों के बीच झगडे होते हैं| इसलिए दोनों को थोडा थोडा समय अपने पार्टनर के लिए निकलना चाहिए|अगर किसी भी बात को लेकर बहस होती है तो उसको अच्छे से बात करके निपटा लेना चाहिए| कई बार आपकी गलती भी हो और आपको लगता है के आप के झुक जाने से बात ख़तम हो जाएगी तो ऐसा केर लेना चाहिए|