नई शुरुआत के नए नियम


स्टोरी हाइलाइट्स

आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  से है | दोस्तों हमारे जीवन में आत्मविश्वास का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल  में खुशबू (सुगंध)

नई शुरुआत के नए नियम हम एक नयी शुरुआत करने जा रहे है और इसके लिए हमें कुछ नियमो का पालन करना होगा| ये नियम आपकी जिंदगी बदल देंगे  :- आत्मविश्वास :- आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  से है | दोस्तों हमारे जीवन में आत्मविश्वास का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल  में खुशबू (सुगंध) का होना, आत्मविश्वास  के बगैर हमारी जिंदगी एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलताकी नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है| आत्मविश्वास  उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत व लगन , साहस , वचनबद्धता  आदि संस्कारों की सम्पति होती है| आत्मविश्वास कैसे बढाएं:- स्वंय पर विश्वास रखें , लक्ष्य बनायें (make smart goals) एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें| जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है| खुश रहें , खुद को प्रेरित करें , असफलता  से दुखी न होकर उससे सीख लें क्योंकि “experience हमेशा bad experience से ही आता है” सकारात्मक सोचें  , विनम्र रहें एंव दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से करें | इस दुनिया में नामुनकिन कुछ भी नहीं है –  आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुशमन किसी भी कार्य को करने में असफलता होने का “डर” (Fear of Failure) है एंव डर को हटाना है तो वह कार्य अवश्य करें जिसमें आपको डर लगता है| सच बोलें, ईमानदार रहें, धूम्रपान न करें, प्रकृति से जुड़े, अच्छे (Good) कार्य करें , जरुरतमंद की मदद करें (Be Helpful)| क्योंकि ऐसे कार्य आपको सकारात्मक शक्ति देते हैं वही दूसरी ओर गलत कार्य एंव बुरी आदतें  हमारे आत्मविश्वास को गिरा देते हैं| वह कार्य करें जिसमें आपकी रुचि हो एंव कोशिश करें कि अपने करियर को उसी दिशा में आगे ले जिसमें आपकी रुचि हो| वर्तमान में जियें , सकारात्मक सोचें  अच्छे मित्र बनायें, बच्चों से दोस्तीं करें, आत्मचिंतन करें