कश्मीर में आतंकी ग्रेनेड हमला, 6 घायल, कई वाहनों के शीशे टूटे


स्टोरी हाइलाइट्स

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक और हमला किया, कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में आज आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए..

कश्मीर में आतंकी ग्रेनेड हमला, 6 घायल, कई वाहनों के शीशे टूटे



जम्मू और कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक और हमला किया है। कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में आज आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रेनेड विस्फोट से कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। हमले के बाद भगदड़ मच गई।

 

 

इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड सड़क के दूसरी ओर गिरने से फट गया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

 

इससे पहले सितंबर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।