एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा समूह को सौंपे जाने के बाद अब एयर इंडिया के कर्मचारियों को मुंबई में....

एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी   नई दिल्ली: एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा समूह को सौंपे जाने के बाद अब एयर इंडिया के कर्मचारियों को मुंबई में स्टाफ क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस में कर्मचारियों को छह महीने के भीतर क्वार्टर खाली करने को कहा गया है। उधर, एयर इंडिया के कर्मचारी संघ ने इस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जाने का नोटिस जारी किया है। यूनियनों ने दो नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।     यूनियनों ने कहा कि, मुंबई स्थित और दिल्ली स्थित कर्मचारियों कों कंपनी की तरफ से एक पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को 6 महीने में क्वार्टर खाली करने का लिखित आश्वासन देना होगा। यूनियन ने कहा,  जिस जमीन पर ये कॉलोनियां बनी हैं, वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की है और जमीन एयर इंडिया को लीज पर दी गई है। ऐसे में क्या यह जमीन किसी को सौंपने के लिए खाली की जा रही है ? एयरपोर्ट की जमीन पर कई झुग्गियां भी बनाई गई हैं लेकिन उन्हें खाली करने के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। यूनियन ने मांग की है कि कर्मचारियों को रिटायर होने तक यहा रहने दिया जाए।