राहुल गांधी के आरोपों पर यूपी के मंत्री का बयान: कांग्रेस शासन में हुआ था सिखों का नरसंहार


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और लखीमपुर के

राहुल गांधी के आरोपों पर यूपी के मंत्री का बयान: कांग्रेस शासन में हुआ था सिखों का नरसंहार
  नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए और उसके बाद लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। हालांकि कुछ सुरक्षा इंतजाम कों देखते हुए उन्हें प्रशासन ने वहीं रोक लिया था। लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी अब लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकल चुके है और उनका काफिला सड़क मार्ग से रवाना हुआ है।   rahul gandhi   राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में पहले लोकतंत्र था लेकिन अब यहां तानाशाही है। मोदी के राज में राजनेता यूपी नहीं जा सकते। प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन बड़ा मुद्दा किसानों का है। उन्हें गिरफ्तार करने के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप हमें मारते हैं, हमें दफनाते हैं या हमारे साथ बुरा व्यवहार करते हैं।" यही हमारी ट्रेनिंग है ,जो हमे काफी पहले ही दी जा चुकी है। आज बात किसानों की है, हम उनके लिए हमेशा आगे आते रहेंगे।     राहुल गांधी को जवाब देते हुए यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, 'युवराज कों लखीमपुर जाने की मंजूरी नहीं मिली इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और खूब बातें कीं। लेकिन युवराज उस समय बहुत छोटे रहे होंगे। जब आजाद देश में लोगों का नरसंहार आपातकाल के दौरान हुआ था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख समुदाय की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त बीजेपी सिख समुदाय के साथ खड़ी थी। मोदी सरकार सिखों के लिए सीएए बिल लाती है लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करती है। युवराज को यह नहीं भूलना चाहिए कि सिखों का नरसंहार कांग्रेस शासन के दौरान हुआ था।