अब भगवान ही हमें बचा सकता है? क्या वास्तव में  गलत करने पर भी भगवान हमें बचा सकता  है? Atul Vinod


स्टोरी हाइलाइट्स

अक्सर हम कोई गलती करते हैं तो हमसे कहा जाता है कि हमें अब भगवान ही बचा सकता है| क्या गलती करने के बाद भी भगवान हमें बचा लेता है...भगवान ही हमें बचा सकता है

अब भगवान ही हमें बचा सकता है? क्या वास्तव में  गलत करने पर भी भगवान हमें बचा सकता  है?  अक्सर हम कोई गलती करते हैं तो हमसे कहा जाता है कि हमें अब भगवान ही बचा सकता है| क्या गलती करने के बाद भी भगवान हमें बचा लेता है| क्या ईश्वर गलत का साथ भी देता है| और ईश्वर की शरण में जाने से क्या गलतियां माफ हो जाती है| निश्चित तौर पर, भगवान को हम सर्वशक्तिमान कहते हैं, परमात्मा सर्वव्यापी है, अजर अमर और अविनाशी है| परमात्मा सही और गलत के पार है| सबसे बड़ी बात यह है कि परमात्मा से जुड़ना क्या इतना आसान है| क्योंकि आप गलती करते हैं| तो आपके अंदर इतना साहस ही नहीं रह जाता कि आप परमात्मा से जुड़ने की सोच लें| आपके अंदर का अपराध बोध, आपके अंदर की संकोची  वृत्ति, आपको परमात्मा से कैसे जुड़ने देगी? ईश्वर का सीसीटीवी कैमरा, वो जगह बता दे जहाँ पर खुदा न हो -दिनेश मालवीय वास्तव में आप गलती करके यदि परमात्मा से जुड़ गए तो निश्चित ही आपकी बड़ी से बड़ी गलती माफ हो जाएगी| जो समय काल परिस्थिति और स्थितियों के पार है उस परब्रह्म परमात्मा से जुड़ने पर ना तो कोई पाप रह जाता है ना ही कोई पुण्य| लेकिन हम उस परमात्मा से जुड़ेंगे कैसे? और यदि हम जुड़ गए तो फिर हम इतने शक्तिशाली हो गए कि कोई भी भौतिक नियम कानून हमें बांध नहीं सकता| वास्तव में परमात्मा से जुड़ने के बाद हम  स्वयं ही इतने  सहज हो जाते हैं कि हम ऐसी गलती ही न कर पाए जो नैसर्गिक नियमों के खिलाफ है| यह बात और है कि देशकाल परिस्थितियों के अनुसार कुछ बातें सही होने के बाद भी गलत और गलत होने के बाद भी सही हो सकती हैं| ईश्वर यूनिवर्सल लॉ को मानने वाले को हमेशा सेव करता है| वास्तव में ईश्वर कुछ करता नहीं है| लेकिन ईश्वर इतनी बड़ी  सत्ता है कि उससे जुड़ने से ही सब कुछ सहज हो जाता है| यही तो उसकी लीला है कि जो व्यक्ति उससे जुड़ेगा उसके लिए वह कुछ करेगा नहीं फिर भी हो जाएगा| क्या ईश्वर मनुष्य रूप में जन्म लेते हैं? क्या ईश्वर किसी स्त्री के गर्भ में आते हैं? परमात्मा  किसी को बचाता नहीं है उससे जुड़ने वाला ऐसा करता ही नहीं कि उसे बचने की जरूरत पड़े|  परमात्मा से जुड़ा  व्यक्ति हार और जीत मान और अपमान हर परिस्थिति को परमात्मा का न्याय मानेगा| परमात्मा पर भरोसा रखना बहुत बड़ी बात है और उस पर भरोसा ही इतनी बड़ी ताकत है कि हम सहज रूप से सही से जुड़ेंगे और गलत से दूर रहेंगे| Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से.