ऑस्कर 2021: भारतीय सिनेमा के दिवंगत सितारे सुशान्त, इरफान और ऋषी कपूर को दी गई श्रृद्धांजली...


स्टोरी हाइलाइट्स

ऑस्कर 2021:ऑस्कर 2021 में जिन्होंने 2020 में दुनिया को अल्विदा कह दिया था उन्हें एकेडमी अवॉर्ड्स के 'मेमोरियम सेक्शन में याद किया गया और श्रृद्धांजली दी गई।

ऑस्कर 2021: भारतीय सिनेमा के दिवंगत सितारे सुशान्त, इरफान और ऋषी कपूर को दी गई श्रृद्धांजली...

ऑस्कर 2021 के इन मेमोरियम सेक्शन के दौरान हॉलिवुड के साथ बॉलिवुड के कई  अभिनेता अभिनेत्रियों को याद  किया गया।

आपको बता दें याद किए गए उल्लेखनीय मृतक हस्तियों में इयान होल्म, सीन कॉनरी मैक्स वॉन सिडो, क्रिस्टोफर प्लमर, चैडविक बोसमैन और भारतीय सिनेमा के सबसे वर्सटाईल एक्टरों के श्रेणी में आने वाले इरफान खान और भानू अथैया को याद किया गया।

हर साल की तरह, द एकेडमी अवार्ड्स 'मेमोरियम सेक्शन में फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है। जिन्होंने 2020 में दुनिया को अल्विदा कह दिया था। उन्हें एकेडमी अवॉर्ड्स के 'मेमोरियम सेक्शन में याद किया गया और श्रृद्धांजली दी गई। आश्चर्यजनक रूप से इस साल इस कार्यक्रम में दिवंगत कलाकारों की सूची बेहद लंबी थी।

उल्लेखनीय मृतक व्यक्तित्वों में इयान होल्म, सीन कॉनरी मैक्स वॉन सिडो, क्रिस्टोफर प्लमर, चैडविक बोसमैन और हमारे अपने भानू अथैया और इरफान खान थे।
 
भानु अथैया भारत की पहली ऑस्कर विजेता थीं, जिन्होंने 1982 की फ़िल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन की ट्रॉफी हासिल की थी। इरफान खान एक अंतरराष्ट्रीय अभिनेता थे जिनकी 29 अप्रैल को कैंसर के साथ लंबी लड़ाई लड़नेे के बाद मृत्यु हो गई थी। एंजेला बैसेट ने पिछले साल एक सोम्ब्र प्रतिबिंब के साथ इन मेमोरियम की शुरुआत की थी।
वहीं ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस सूची से गायब थे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनकी अनुपस्थिति पर टिप्पणी की। हालाँकि, बाद में उन्हें एक विशेष मेमोरियम खंड में अकादमी पुरस्कार की वेबसाइट पर याद किया गया।