PM मोदी आज शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। PM मोदी ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। कोरोना संकट के चलते संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।
PM मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उनका संबोधन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में शाम 6:30 बजे होगा। यह संबोधन पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है। आज महासभा को संबोधित करने वाले मोदी पहले वक्ता होंगे।
https://twitter.com/narendramodi/status/1309790175120171008?s=20