पीएम मोदी ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, कहा- वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: आज हम इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और समझी जाने..

पीएम मोदी ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, कहा- वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है.. नई दिल्ली: आज हम इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली और समझी जाने वाली भाषाओं में से एक है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों से भाषा लगातार वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान बना रही है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। हिंदी को एक सक्षम भाषा बनाने में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके सभी प्रयासों का ही परिणाम है कि हिन्दी विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था, इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनता की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रीय भाषा बनाने की भी सिफारिश की थी। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया। हालाँकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। https://twitter.com/narendramodi/status/1437626644651413506?s=20 हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिंदी आज दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। दुनिया में लगभग 75-80 करोड़ हिंदी भाषी हैं। भारत में लगभग 77% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। विश्व में हिन्दी के प्रति बढ़ते प्रेम का एक उदाहरण यह है कि आज विश्व भर के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा : भारत के अलावा, नेपाल, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, युगांडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे कई देशों में हिंदी भाषी लोग हैं। इन देशों में इनकी संख्या भी काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा इंग्लैंड, अमेरिका और मध्य एशिया में भी हिंदी भाषी लोग हैं, जो इस भाषा को बोलते और समझते हैं।