H.G Wells के अनमोल विचार H.G Wells Quotes in Hindi


स्टोरी हाइलाइट्स

हर्बट जॉर्ज वेल्स (२१ सितंबर १८६६ - १३ अगस्त १९४६) - एॅच० जी० वेल्स से प्रचलित - बहुत सी विधाओं, जिनमें उपन्यास, इतिहास, राजनीति, सामाजिक टिप्प.............

H.G Wells के अनमोल विचार Image result for एच जी वेल्स
हर्बट जॉर्ज वेल्स (२१ सितंबर १८६६ - १३ अगस्त १९४६) - एॅच० जी० वेल्स से प्रचलित - बहुत सी विधाओं, जिनमें उपन्यास, इतिहास, राजनीति, सामाजिक टिप्पणी, पाठ्यपुस्तके, एवं युद्ध वाले खेलों के नियम सम्मिलित हैं, में निपुण अंग्रेजी के एक बहुप्रजनक लेखक थे। वेल्स अब सर्वश्रेष्ठ रूप से अपने काल्पनिक विज्ञान (सांइस फि़क्शन) उपन्यासों के लिए जाने जाते हैं और जूल्स वर्न एवं ह्यूगो गर्नस्बेक के साथ काल्पनिक विज्ञान शैली के पिता कहें जाते हैं। उनके सबसे उल्लेखनीय काल्पनिक विज्ञान लेखन कार्यों में 'दी टाइम मशीन (१८९५)', 'दी आईलैंड आॅफ़ डाॅक्टर मोरियो (१८९६)', 'दी इनविजी़बिल मैन (१८९७)' एवं 'दी वाॅर आॅफ़ दी वर्ल्डज़ (१८९८)' सम्मिलित हैं।
1. हम सभी के पास अपनी-अपनी टाइम मशीन है, है ना? मेरे कहने का मतलब बीती हुई पुरानी यादें, जो हमेशा हमें पीछे करती रहती हैं.... और वो सपने होते हैं, जो हमेशा हमें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं।

2.  नैतिक क्रोध , ईशा का गर्त है।

3. अगर आप कल नाकामयाब थे, तो आज तैयार हो जाओ ।

4. हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीयता मानवता है।

5. कभी-कभी हम जिस तरह के इंसान होते हैं, और हमारे लिए जो सबसे कीमती होता है ;उससे बाहर निकलना पड़ता है। वैसा इंसान बनने के लिए जैसा हम बनना चाहते हैं।

6. विज्ञापन एक सोचा समझा झूठ होता है।

7. यदि हम आपस में युद्ध करना समाप्त नहीं करते, तो एक दिन शुद्ध हम सभी को समाप्त कर देगा।

8. हमें चुनौतियों और बदलाव को दिल खोलकर स्वीकारना चाहिए क्योंकि यही वो चीजें हैं, जो हमारी तरक्की में मददगार साबित होती है।

9. किसी सफर का रास्ता भूल जाना बड़ा दुर्भाग्यशाली है परंतु किसी सफर का उद्देश्य या कारण या उसके पीछे की  वजह भूल जाना दुर्भाग्यशाली भाग्य से भी बत्तर है।

10. एक बार जब आप अपने व्यक्तित्व को खो देते हो, तो आपके पास केवल दो विकल्प होते हैं :आप पहले वाले व्यक्तित्व को पाने का प्रयास करो या आप अपने व्यक्तित्व को पूरी तरह से भूल जाओ।

11. जो आपके पास वर्तमान में है, आप उसका किस तरह से प्रयोग करते हैं। आपकी जिंदगी में  सबसे जरूरी चीज यही है।

12 पृथ्वी पर जो कुछ भी है वो सब इंसान अकेले ही बना लेता, यदि उसे चीजों को बनाने में किसी बाधा या समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

13. सच्चाई भी है, बस आपको इसे समझना होगा।

14. हमें खुद को अंधा बनाने के लिए घड़ी या कैलेंडर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस तथ्य को समझने के लिए कि जिंदगी का हर पल दुर्लभ और अनिश्चितताओं से भरा पड़ा है।

15. मैं उम्मीद करता हूं या फिर मैं जिंदा नहीं रह सकता।