प्रिंयका गांधी ने किया फ़िर मोदी सरकार पर हमला , उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां हालात के ठीक विपरीत,  रोजगार के अवसर खत्म कर रहे


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रिंयका गांधी ने किया फ़िर मोदी सरकार पर हमला , उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां हालात के ठीक विपरीत,  रोजगार के अवसर खत्म कर रहे बहुत समय से देखा जा रहा है कि विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला करती आ रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार से कई अहम सवाल पूछे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने वीडियो का सहारा लेते हुए कई सवाल किए थे और अब प्रियंका गांधी ने एक बार फिर रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी का कहना है कि वर्तमान में रोजगार के अनेक अवसर खड़े करने की आवश्यकता है, लेकिन मोदी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है , और उनकी नीतियां इसके ठीक विपरीत है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि युवा शक्ति भारत की ताकत है। भाजपा सरकार की रोजगार नष्ट करने वाली नीतियों से ठीक अलग भारत के युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की जरूरत है। रोजगार दो युवा भारत की माँग और युवा भारत की जरूरत है। https://twitter.com/priyankagandhi/status/1292415257424490497?s=20 कुछ समय पहले  राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं को लेकर बोला था। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा था कि आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचती हैं। वो सच मायने में स्वास्थ्य वॉरीयर्स हैं, लेकिन आज ख़ुद अपने हक़ के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार गूँगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी है। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1291938567879499776?s=20