कंगना रनौत के दफ्तर पर की गई तोड़फोड़ को बदले की कार्यवाही: देवेंद्र फडणवीस


स्टोरी हाइलाइट्स

कंगना रनौत के दफ्तर पर की गई तोड़फोड़ को बदले की कार्यवाही: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने BMC द्वारा कंगना रनौत के दफ्तर पर की गई तोड़फोड़ को बदले की कार्यवाही कहा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार अपने विचारों से साबका न रखने वाले लोगों का दमन कर रही है। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से महाराष्ट्र की बदनामी हो रही है। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि लोकशाही का इस तरह विरोध करने वाली सरकार को महाराष्ट्र में पहले कभी नहीं देखा गया, और वह इस तरह की सरकारी कार्यवाही का समर्थन नहीं कर सकते। पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में इतनी घबराहट और लोकशाही का विरोध करने वाली सरकार को कभी नहीं देखा गया। अपने विचारों से मेल न खाने वाले व्यक्तियों का दमन किया जा रहा है। अगर किसी बात से लगता है कि मुंबई पुलिस या महाराष्ट्र सरकार की बदनामी हो रही है तो उसका समर्थन नहीं है लेकिन ऐसी सरकारी कार्यवाही का समर्थन हम नहीं करते। ऐसी हरकतों से महाराष्ट्र बदनाम हो रहा है। कल तक वह चीज वहां थी और उसपर कोई ऐक्शन नहीं था, लेकन आज किसी के बोलने पर हो रहा है। बाकी अवैध निर्माण पर ऐक्शन क्यों नहीं? यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।’