PUBG MOBILE INDIA: ऑफिशियल वेबसाइट से मिलेंगे APKडाउनलोड लिंक


स्टोरी हाइलाइट्स

Fans waiting for PUBG MOBILE to resume in India will get APK download links from the official website of PUBG MOBILE INDIA.

PUBG MOBILE के भारत में दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस को PUBG MOBILE INDIA की Official Website से APK डाउनलोड लिंक मिलेंगे। PUBG Corporation के द्वारा भारतीयों के लिए खास मोबाइल वर्श़न शुरू करने के ऐलान के कुछ समय बाद ही एक नई वेबसाइट और फेसबुक पेज सामने आ गया है। हालांकि अभी तक वेबसाइट पर जल्द आने का संदेश ही दिखाई पड़ रहा है। यानि वेबसाइट को अभी शुरू होना बाकी है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकतर PUBG MOBILE वर्श़न APK डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है ऐसे में माना जा सकता है कि भारतीय एडिशन के साथ भी ऐसा ही होगा। यानि भारतीय वर्श़न के APK डाउनलोड लिंक वेबसाइट से मिलेंगे। हाल ही मे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया है कि वेबसाइट पर कुछ घंटे के लिए एपीके डाउनलोड लिंक दिखे थे लेकिन वो काम नहीं कर रहे थे। ये डाउनलोड ऑप्शन वेबसाइट के न्यूज सेक्शन में देखे जाने की बात कही गई थी। ऐसे में अटकले लगाई गईं कि ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी इन लिंक का परीक्षण कर रही है। फिलहाल वेबसाइट पर कोई लिंक नहीं है। PUBG MOBILE प्रतिबंध से पहले भारत में काफी लोकप्रिय था। हालांकि सितंबर में सरकार ने सुरक्षा का हवाला देकर जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया था उसमें PUBG MOBILE भी शामिल है। भारत के बाजार को देखते हुए 12 नवंबर को ही PUBG Corporation ने ऐलान किया था कि वो भारतीयों के लिए PUBG MOBILE को पेश करेंगे। इसके लिए PUBG Corporation ने भारत में एक कंपनी को रजिस्टर किया। फिलहाल कंपनी भारतीयों के लिए खास वर्श़न को जल्द से जल्द उतारने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर रही है। PUBG Corporation की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 10 करोड़ डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि वो डेटा लोकलाइजेशन को फॉलो करते हुए गेमर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखेगी। फिलहाल ये गेम कब शुरू होंगे इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।