पंजाब: सिद्धू के साथ शामिल कुछ विधायक अब सीआईडी ​​के राडार पर, अवैध गतिविधियों का लगा आरोप..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही पार्टी में फूट पड़ी है। जानकारियों से पता चला है कि नवजोत..

पंजाब: सिद्धू के साथ शामिल कुछ विधायक अब सीआईडी ​​के राडार पर, अवैध गतिविधियों का लगा आरोप..   नई दिल्ली: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही पार्टी में फूट पड़ी है। जानकारियों से पता चला है कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बुधवार को मंदिर पहुंचे कांग्रेस के कुछ विधायक पंजाब सीआईडी ​​के रडार पर हैं। इन विधायकों पर कुछ अवैध गतिविधियों जैसे अवैध खनन और शराब की अवैध बिक्री का आरोप लगाया गया है। कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर से मदद भी मांगी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।     आपकों बता दे कि, नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को विधायकों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था। वे स्वर्ण मंदिर भी गए थे। साथ ही सिद्धू के अमृतसर दौरे के दौरान आप के 3 विधायकों सहित कुल 48 विधायक उनके साथ थे। लेकिन अब इनमें से ही कुछ विधायक पंजाब सीआईडी ​​के रडार पर हैं।     सीआईडी ​​की टीम मौजूद :     सादे कपड़ों में नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर मौजूद सीआईडी ​​के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी नजर अमृतसर में सिद्धू के घर पर जमा कुछ विधायकों पर है। सिद्धू के साथ शामिल कुछ विधायकों और उनके सहयोगियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, वे इन अवैध गतिविधियों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं। इनमें अवैध खनन और शराब का धंधा शामिल है।   यह भी जानें: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस का नए ‘कप्तान’, चार कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त