महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने एक नए चिन्ह और ध्वज का किया अनावरण..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से......

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने एक नए चिन्ह और ध्वज का किया अनावरण.. नई दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक नए प्रतीक चिन्ह और एक नए झंडे का अनावरण किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर, राहुल गांधी और महिला कांग्रेस का नया लोगो पोस्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि, राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के नए लोगो और झंडे का अनावरण किया। पार्टी के नए लोगो के बारे में महिला कांग्रेस ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी , लोगो को पार्टी के हाथों में शामिल कर पार्टी और देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संदेश देती है। साथ ही राहुल गाँधी ने इस कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस की विचारधारा बीजेपी और आरएसएस से अलग है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में, मैं अन्य विचारधाराओं के साथ समझौता कर सकता हूं लेकिन भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के साथ नहीं। यह हमारे लिए एक बड़ा सवाल है कि गांधी, कांग्रेस, गोडसे और सावरकर की विचारधाराओं में क्या अंतर है, इसे हमें समझना चाहिए। https://twitter.com/ANI/status/1438070355478802434?s=20