असम के जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, तस्वीर हुई वायरल.. 


स्टोरी हाइलाइट्स

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक कैमरा मेन ने एक दुर्लभ सफेद हिरण की तस्वीर खीची है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

असम के जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, तस्वीर हुई वायरल..   असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक कैमरा मेन ने एक दुर्लभ सफेद हिरण की तस्वीर खीची है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कई लोग विश्वास नहीं कर पा रहे है कि हिरण सफेद होता हैं। लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने सफेद हिरण पहली बार देखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिरण आमतौर पर भूरे रंग के होते हैं। इस तस्वीर को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। अब तक इस तस्वीर को 1500 से ज्यादा लाइक्स और 150 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं।     तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ सफेद हॉग हिरण देखा गया। इस दुर्लभ और अद्भुत तस्वीर को जयंत कुमार सरमा ने क्लिक किया है।  कुछ समाचार एजेंसी के अनुसार काजीरंगा नेशनल पार्क के डीएफओ रमेश गोगोई ने कहा कि कुछ दिन पहले इस दुर्लभ सफेद हिरण को पार्क में देखा गया था. यह हिरण कभी-कभी पार्क से बाहर निकल जाता है और अन्य हिरणों के साथ चलता है और घास खाता है।   https://twitter.com/susantananda3/status/1405525783968288779?s=20 डीएफओ रमेश गोगोई ने जानकारी देते हुए कहा कि हिरण का सफेद रंग पूरी तरह से अनुवांशिक होता है। जो जीन में कुछ खास बदलावों के कारण होता है। यह हिरण किसी अन्य प्रजाति का नाम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि 40,000 हॉग हिरणों में से एक या दो दुर्लभ सफेद हिरणों की प्रजातियां काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाई जा सकती हैं।