पांच शताब्दियों के बाद राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का संकल्प पूरा: CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण के लिए आए लोगों को संबोधित कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतवासियों और पूरी दुनिया में सनातन धर्म के प्रति शुभेच्छा का भाव रखने वालों की भावनाओं को पूरा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं|
https://youtu.be/lIZgJxlLEWE
अयोध्या इस राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए किए जा रहे इस भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम की साक्षी बनी है| देश में आज नया इतिहास बन रहा है और PM मोदी के हाथों द्वारा इस राम मंदिर के काम को शुरू किया है|
PM मोदी के हाथों से राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई है और भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरा हो चुका है| पूरे विधिवत तरीके से इस भूमि पूजन को संपन्न किया गया और पंडितों को इस भूमि पूजन के बाद PM मोदी की तरफ से दक्षिणा दी गई है|