सचिन तेंदुलकर हुए Covid19 पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 


स्टोरी हाइलाइट्स

क्रिकेट जगत का भगवान सचिन तेंदुलकर Covid19 पॉजिटिव हो गये हैं। सचिन ने ट्वीट कर खुद इस की  जानकारी दी है और उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।...

क्रिकेट जगत का भगवान सचिन तेंदुलकर Covid19 पॉजिटिव हो गये हैं। सचिन ने ट्वीट कर खुद इस की  जानकारी दी है और उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि, सचिन तेंदुलकर के परिवार के लोगों की Covid19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। https://twitter.com/sachin_rt/status/1375670454162239493?s=20 सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कहा कि मैं लगातार जांच  करवा रहा था और साथ ही निर्देशों का पालन भी कर रहा था ताकि Covid19 को अपने से दूर रख सकूँ। लेकिन मामूली लक्षणों के साथ मैं  Covid19 पॉजिटिव हो गया हूँ। लेकिन घर में अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। ट्वीट में आगे लिखा है कि मैंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है और सारे निर्देशों का पालन भी कर रहा हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर मान रहा हूं।  मेरा और मेरे साथ पूरे देश में लोगों का ख्याल रख रहे स्वास्थ्य कर्मियों को आभार प्रकट करता हूं। आप सब भी अपना ख्याल रखें।