फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहें सलमान खान, वर्कआउट का वीडियो देख हैरान रह गए फैंस..


स्टोरी हाइलाइट्स

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान अक्सर कई वजहों से चर्चा में रहते है। कभी फिल्म की वजह से तो कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से। वह इन दिनों..

फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहें सलमान खान, वर्कआउट का वीडियो देख हैरान रह गए फैंस..
  बॉलीवुड के दंबग सलमान खान अक्सर कई वजहों से चर्चा में रहते है। कभी फिल्म की वजह से तो कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में भूमिका के लिए वह काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। सलमान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो जिम का है और इसमें वह पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फिलहाल काफ़ी वायरल हो रहा है।     सलमान खान द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। यह एक मिरर वीडियो है। हालांकि सलमान का चेहरा साफ नहीं है, लेकिन समझा जा रहा है कि सलमान खान एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो में 'टाइगर जिंदा है' का संगीत सुना जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि यह शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है।"   https://www.instagram.com/p/CRjqfvtlIlh/ सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को सलमान के फैंस से खूब लाइक मिल रही हैं। फैंस भी सलमान की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ अभिनेता इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सलमान की तरह इमरान भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। एक बार फिर सलमान खान फिल्म में एजेंट अविनाश सिंह की भूमिका निभाएंगे। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर जोया के रोल में नजर आएंगी।