पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का डांस वीडियो हुआ वायरल
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब शहनाज गिल का डांस वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में शहनाज रोड पर डांस कर रही हैं। शहनाज के इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
शहनाज गिल का ये वीडियो क्लिप हाल ही में उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस क्लिप में उन्होंने अपनी डांस स्टेप दिखाकर फैन्स का दिल जीत लिया। वीडियो क्लिप में शहनाज दर्शन रावल और नीति मोहन के विलायती शराब गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो क्लिप में शहनाज सफेद रंग का बॉडी कोन टॉप और फ्लेयर्ड जींस के आउटफिट में नजर आ रही है। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।