सोनू सूद ने छिंदवाड़ा के किसान को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिए 22 लाख..


स्टोरी हाइलाइट्स

एक्टर सोनू सूद ने छिंदवाड़ा के एक किसान के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए ₹22 लाख दिए हैं| सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा सुरेश भाई चलिए, आपको...

सोनू सूद ने छिंदवाड़ा के किसान को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिए 22 लाख.. एक्टर सोनू सूद ने छिंदवाड़ा के एक किसान के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए ₹22 लाख दिए हैं| सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा सुरेश भाई चलिए, आपको स्वस्थ करते हैं अब आपकी लीवर की समस्या समझो खत्म हो गई| चाय और बिस्किट आप पर उधार रहा| इसके बाद सोनू सूद की टीम ने किसान सुरेश के परिजनों से कांटेक्ट किया| दरअसल सुरेश दहिया का लिवर ट्रांसप्लांट गंगाराम अस्पताल दिल्ली में किया जा रहा है| सुरेश छिंदवाड़ा के चौरई तहसील की कपुरदा में रहने वाले किसान हैं| [embed]https://twitter.com/SonuSood/status/1443152158023577601?s=20[/embed]   1 महीने से उनका इलाज चल रहा था| उन्हें लिवर लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई| 22 लाख रुपए का खर्च आ रहा था उसे दे नहीं पा रहे थे| ये भी पढ़ें..सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी संस्था का एक-एक रुपया जान बचाने के लिए यह समस्या सोनू सूद को ट्विटर अकाउंट के जरिए स्थानीय निवासियों ने बताई| सोनू सूद ने ट्वीट करके सुरेश भैया को मदद का भरोसा दिया| सुरेश किसान है 22 लाख रुपए की जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे| 1 महीने से भर्ती थे| डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया था| लिवर खराब हो चुका था| उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अपने बेटे कुलदीप से लिवर डोनेशन में मिला|