Start-up ranking: इको-सिस्टम के मामले में गुजरात और अंडमान सबसे बेहतर state


स्टोरी हाइलाइट्स

Start-up ranking: इको-सिस्टम के मामले में गुजरात और अंडमान सबसे बेहतर state Gujarat emerges best for start-ups again: DPIIT एक नए काम को करने के लिए सब तरह की व्यवस्था की जरुरत पड़ती है| बिजली, सड़क, पानी और काम से जुडी सभी छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने से काम की अच्छी शुरुआत होती है| इन सभी व्यवस्था को ईको -सिस्टम कहा जाता है| अंडमान-निकोबार औैर गुजरात स्टार्ट-अप इको सिस्टम के मामले में अव्वल राज्य बन कर उभरे हैं| Department of Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) की रैंकिंग के मुताबिक अंडमान-निकोबार और गुजरात में स्टार्ट-अप के लिए बेहतरीन माहौल है| पिछली बार  की तरह इस बार भी गुजरात इसमें अव्वल है| कर्नाटक भारत में स्टार्ट-अप का हब माना जाता है| लेकिन इको-सिस्टम के मामले में इसे पछाड़ते हुए गुजरात टॉप पर पहुंच गया है| 2018 की रैंंकिंग में भी गुजरात टॉप पर था 2019 की स्टार्ट-अप रैंकिंग में राज्यों को सुधार की चार कैटैगरी के हिसाब से रैंकिंग दी गई है| इसें 30 एक्शन प्वाइंट थे| ये थे Institutional Support, Ising Compliance, Easy Terms of Public Procurement Rules, Incubation support और Venture funding support| DPIIT ने कहा है कि इको-सिस्टम का मूल्यांकन के लिए एक्सपर्ट्स की कमेटी बनाई गई थी. इसमें स्वतंत्र एक्सपर्ट शामिल थे| कर्नाटक, केरल के अलावा बिहार, ओडिशा की स्थिति भी अच्छी  पिछली बार जो राज्य इस कैटोगरी के अस पास भी नहीं थे उनकी स्थिति में सुधर आते हुए वो आगे आयें हैं| इस बार की रैंकिंग में कर्नाटक, केरल टॉपर परफॉर्मर बन कर उभरे| बिहार, ओडिशा, चंडीगढ़, राजस्थान लीडर कैटेगरी में थे| उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना को महत्वाकांक्षी राज्यों की श्रेणी में रखा गया था| पिछले साल भी गुजरात रैंकिंग में टॉप पर था| पिछले साल गुजरात स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना| इसके बाद कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान थे| इस रैंकिंग से राज्यों को स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए इकोसिस्टम को सुधारने में मदद मिलती है|इस रैंकिंग का आधार राज्यों द्वारा स्टार्टअप के लिए अनुकूल तंत्र विकसित करने के लिए किए गए प्रयास है| इस प्रक्रिया में 27 राज्य और तीन संघ शासित प्रदेशों ने भाग लिया था|