मध्यप्रदेश न्यूज़: पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए व्हाट्सएप नंबर और चेट मोड लिंक


स्टोरी हाइलाइट्स

मध्यप्रदेश न्यूज़ इसी अभियान के अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक व्हाट्सएप नंबर और चेट मोड लिंक जारी की है।

मध्यप्रदेश न्यूज़: पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए व्हाट्सएप नंबर और चेट मोड लिंक भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत कोरोना महामारी के पीड़ितों की सेवा के लिए प्रदेश भर में अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक व्हाट्सएप नंबर और चेट मोड लिंक जारी की है। इन दोनों ही माध्यमों से अपनी समस्या पार्टी तक पहुंचाकर सहायता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस वाट्सएप नंबर 9893638888 के माध्यम से लोगों की जो भी समस्याएं जो आयेंगी उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से हल करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अपील करता हूं कि इस नंबर पर वाट्सअप करेंगे तो समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के कोविड सहायता केन्द्र में चेट मोड लिंक https://bit.ly/3tUfyYZ के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस चेट मोड लिंक पर जो भी समस्याएं आएंगी, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हल किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता उस समस्या को हल करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। शर्मा ने कहा कि इस महामारी के संकट में भारतीय जनता पार्टी पीड़ितों की सेवा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। आपकी जो भी आवश्यकताएं और समस्याएं है, उन्हें इस वाट्सअप नंबर और चेट मोड लिंक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचायें, उनके समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।