सुशांत सिंह केस: बहन श्वेता सिंह ने PM मोदी से किया तत्काल जांच के लिए अनुरोध


स्टोरी हाइलाइट्स

सुशांत सिंह केस: बहन श्वेता सिंह ने PM मोदी से किया तत्काल जांच के लिए अनुरोध Bollywood Actor सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने PM मोदी को ट्वीट करते हुए दिवंगत Bollywood अभिनेता  सुशांत सिंह राजपूत के Suicide Case की तत्काल जांच के लिए अनुरोध किया है| दिवंगत Bollywood अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखा, मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं| हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं| https://twitter.com/shwetasinghkirt/status/1289384306079444993?s=20 श्वेता ने ट्वीट के जरिए एक नोट भी साझा किया है, जिसमें श्वेता ने लिखा, 'मेरा दिल कहता है कि आप सच के साथ खड़े होते हैं| हम बहुत ही सिंपल परिवार से ताल्लकु रखते हैं| जब मेरे भाई ने Bollywood में एंट्री की थी तब उसके पास कोई गॉडफादर(GodFather) नहीं था और ना ही हमारे पास ही इस तरह की कोई शख्सियत है| मेरी आप से यही अनुरोध है कि आप तत्काल इस Case की जांच शुरू कराएं और इस बात का विश्वास दिलाएं कि हर चीजें सुचारू रूप से चलेंगी और सबूतों के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा| आपसे न्याय की आशा है|'