कामयाबी की बुनियाद है नजरिया...The Importance of Having the Right Attitude in Life


स्टोरी हाइलाइट्स

कामयाबी की बुनियाद है नजरिया the-importance-of-having-the-right-attitude-in-life

हमारे नज़रिए का हमारे जीवन  में क्या योगदान है? What is the importance of attitude? शब्द कोष के अनुसार चीजों को उनकी वास्तविकता के आधार पर उन्हें  देखने की क्षमता ही नज़रिया या दृष्टिकोण है। अक्सर हम छोटी -छोटी  ग़ैर ज़रूरी समस्याओं के निदान पर आवश्यकता से अधिक ऊर्ज़ा ख़र्च कर डालते है और इसी जंजाल में फँसे रहते हैं। परंतु जो व्यक्ति छोटी मोटी बातों को नज़रअंदाज़ कर अपना ध्यान बड़ी बातों पर लगाता है वही व्यक्ति आगे बढ़ते हुए अपने जीवन को क़ामयाब और अदभुत बना सकता है। अपनी संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर जब आप स्वयं में व्यापक दृष्टिकोण का विकास करते है तो आप कम तनाव का अनुभव करते है,अपने क्रिया कलापों में सुधार आना आरंभ हो जाता है, जीवन के प्रति आपकी दिलचस्पी बहुत अधिक बढ़ जाती है। अब आप सफलता की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ने लगते है। अब सवाल ये उठता है कि स्वयं में व्यापक दृष्टिकोण केसे विकसित करें? इसका सरलतम उपाय है मुसीबतों का सामना करें और उन मुसीबतों पर क़ाबू पाएँ। इससे आपके अंदर एक नए दृष्टिकोण का विकास होगा जो आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। जब भी आपके सामने कोई मुसीबत या परेशानी आए तो स्वयं से पूछिए कि इस परेशानी का मेरे जीवन में क्या महत्व है? आज से पाँच साल बाद इसका क्या प्रभाव होगा? मान लिजिए आपके बाथरूम में नल लीक है, यह ऐसी समस्या नहीं है जिसे लेकर आप लम्बे समय तक चिंतित रहे, लेकिन यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ समय से बिक्री में कमी आई है तो यह निश्चित रूप से निराशाजनक स्थिति है, लेकिन सब कुछ यहीं पर समाप्त नहीं होने वाला है| समस्या या परेशानी को समय रहते हल करें, इन समस्याओं को लम्बे समय तक अपने विचारों पर हावी न होने दें। स्वयं से सवाल करें- 1. मेरा जन्म क्यों हुआ है? 2. मेरे जीवन का क्या उद्देश्य है? 3. क्या मैं उद्देश्य प्राप्ति की राह में आगे बढ़ रहा हूँ? 4. कहीं मैं उल्टी दिशा में तो यात्रा नहीं कर रहा हूँ? दरअसल जब आप बड़ा सोचते हैं तो छोटी चीज़ें आपके लिए तुच्छ एवं प्रभावहिन हो जाती है। लगातार उच्च विचारों की आदत आपको महान बना देती है, हर क्षण अद्भुत और आश्चर्यजनक घटनाएँ घटित हो रही है बिना किसी प्रयासों के आप साँस ले रहे हैं, आपका दिल धड़क रहा है, आपका पाचन तंत्र कार्य कर रहा है, मौसम ख़ुद ब खुद  बदल रहे हैं, पृथ्वी का घूमना सूर्योदय एवं सूर्यास्त का होना चाँद तारों का निकलना और छिपना, इस अंतहीन आश्चर्यजनक चक्र के भाग है। अतःबिना विलंब किये अपनी अरूचिकर अवस्था से बाहर निकलीए,और ब्रह्माण्ड की इन अद्भुत गतिविधियों पर नज़र दोड़ाइये। यदि आप ब्रह्माण्ड के इन सिद्धांतों पर संदेह कर रहे हैं तो उन लोगों से  मिलिये जो आपकी नज़र में सकारात्मक, सफल और मानसिक शांति से परिपूर्ण है। उनसे ब्रह्माण्ड के इन सिद्धांतों के विषय में पूछिए, जो व्यक्ति आपके सवाल को सुनकर उत्साहित हो जाए उनसे उनके अनुभव  जानने का प्रयास कीजिए। यदि आप बहु जल्दी निराश हो जाते हैं तो आप अन्य लोगों  की सहायता करने की आदत विकसित किजिए। इससे आप न सिर्फ़ आप आनंद अनुभव करेंगे बल्कि मानवीय संबंधों के महत्व को भी अच्छी तरह समझ पाएंगे। हमेशा याद रखें उत्साह बाँटने से बढ़ता है हमेशा जब भी आप समय मिले नि स्वार्थ सेवा के कार्य  करते रहें। इन सेवा के कार्यों को करके आप अपने आपको धन्य महसूस करें। ज़ो कुछ भी आपके पास  है उसके लिए परमात्मा को धन्यवाद दे।सकारात्मक नज़रिए वाले लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा संपर्क में रहें, आत्मिक संबंध स्थापित करें| आध्यात्मिक भावना से हमेशा ओतप्रोत रहें, स्वामी विवेकानन्दजी ने अपने पर लोक गमन से पहले ये कहा था कि यदि भारत सामाजिक  और राजनैतिक संघर्ष में पड़ा रहा रहा तो वो नष्ट हो जाएगा| लेकिन यदि वह परमात्मा की खोज में लगा रहा तो वो अमर हो जाएगा। मेरे कहने का तात्पर्य है परमात्मा में विश्वास के बिना ये जीवन व्यर्थ और उद्देश्यहीन है। जैसे ही हम परमेश्वर से संबंध स्थापित करते हैं हम अपने उद्देश्य की खोज में लग जाते है, अंतर्ध्यान हमारा मार्गदर्शन करने लगता है तथा हम जीवन के असली स्वरूप को समझने लगते है| हम सभी का अंत करण परमात्मा से सम्पर्क के प्रयास में हमेशा लगा रहता है इसके परिणामस्वरूप हमें सुरक्षा,विश्वास और आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। अक्सर हम छोटी छोटी समस्याओं में निरंतर घिरे रहते हैं और हम बड़े मुद्दों पर ध्यान ही नहीं दे पाते है। परंतु जैसे जैसे आपके नज़रिए में विस्तार होगा आपकी समस्याओं की सूची छोटी होती जाएगी। हमें इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहना होगा। इसके परिणामस्वरूप हमारे जीवन में बेहतर संबंध ,तनावमुक्ति ,मानसिक शांति हमें उपहार में मिलते रहेंगे। हम अपने नज़रिए में विस्तार करके अपने जीवन को अद्भुत बना सकते है। भगीरथ पुरोहित अहमदाबाद मो ९८२५१७३००१