कौन है ये भोपाल का मिल्खा सिंह, जो दर्ज कराने जा रहा है गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के एक 21 वर्षीय युवक तनवंत सिंह ने आज बुधवार को इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस की हाफ मैराथन का रिकॉर्ड ब्रेक किया। यह रिकॉर्ड पहले एक अमरीकी एथलीट के नाम दर्ज था जिनका नाम सैलाक्निब सोनी मोलिना (salacnib Sonny molina) है। तनवंत इससे पहले 2016 में भूटान में हुई 10000 मीटर की दौड़ में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीत चुके है।
तनवंत सिंह ने 9 मार्च 2021 को हाफ मैराथन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दौड़ना शुरू किया था, जिसे उन्होंने आज 31 मार्च 2021 को ब्रेक कर अपने नाम कर लिया। तनवंत सिंह का जन्म 10 दिसंबर 1996 को रायसेन (मध्य प्रदेश) के छोटे से गाँव उमरिया में हुआ। उनके पिता का नाम तलविंदर सिंह और माता का नाम रसवीर कौर है। तनवंत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा चावरा विद्या भवन, मंडीदीप (भोपाल) से हुई। बचपन से ही तनवंत सिंह को स्पोर्ट्स में बड़ा लगाव था।
महज 10 साल की उम्र में ही अपने पिता को खो चुके तनवंत आज देश का नाम रोशन कर रहे है उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा मिल्खा सिंह जैसा धावक बने। पिताजी के गुजर जाने के बाद तनवंत ने पिता के सपने को अपना पैशन बना लिया। वह रोजाना 25 किलोमीटर दौड़ लगाते है। उन्होंने भोपाल के VNS कालेज से फिजिकल एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में बेचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है।
तनवंत ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और अथक मेहनत के बल पर एक एसा कीर्तिमान बनाया है जो निश्चित ही उन्हे, प्रदेश और देश को एक नई ऊँचाई के आयामों तक ले जाएगा।