Today Panchang 27 June 2020: आज हनुमान बाहुक का करें पाठ, माता दुर्गा की पूजा से मिलेगा अनन्त फल


स्टोरी हाइलाइट्स

Today Panchang 27 June 2020: आज हनुमान बाहुक का करें पाठ, माता दुर्गा की पूजा से मिलेगा अनन्त फल पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल। Key Highlights पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज का पंचांग, 27 June 2020:  आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा  सिंह राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करें ।श्री सूक्त का पाठ करें। आज माता दुर्गा जी की पूजा का भी अनन्त फल है।आज तिल का दान करें। यहां पढ़ें 27 जून का पंचांग दिनांक-27 जून माह-आषाढ़ पक्ष-शुक्ल तिथि- सप्तमी दिवस-शनिवार नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी करण-गरज सूर्योदय-05:26am सूर्यास्त-07:25pm सूर्य राशि-मिथुन चन्द्र राशि- सिंह आज के मुहूर्त अभिजीत- 11:56am से 12:55pm तक विजय मुहूर्त- 02:49 pm से 03: 45pm तक गोधुली मुहूर्त- 07:09pm से 07:39pm तक राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10 :30 बजे तक