आज का पंचांग 08 जुलाई 2020


स्टोरी हाइलाइट्स

आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। आज श्रावण संकष्टी गणेश चतुर्थी है।

आज का पंचांग 08 जुलाई 2020 आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। आज श्रावण संकष्टी गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश जी की पूजा विधि विधान से की जाती है। श्रावण संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखने और पूजा करने से भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। आज का पंचांग दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल। आज का दिशाशूल: उत्तर। आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक। आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत। आज की भद्रा: प्रात: 09:19 बजे तक। विशेष: पंचक (दोपहर 12:31 बजे से प्रारंभ 13 जुलाई को प्रात: 11:14 बजे तक)। विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष तृतीया 09 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, घनिष्ठा नक्षत्र 25 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, प्रीति योग 20 घंटे तक तत्पश्चात आयुष्मान योग, मकर में चंद्रमा 12 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ में। सूर्योदय और सूर्यास्त 08 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा। चंद्रोदय और चंद्रास्त आज के दिन चंद्रोदय रात 10 बजे होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 09 जुलाई को सुबह 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। आज का शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं है। अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक। आज श्रावण मास का तीसरा दिन है। आज के दिन भगवान श्रीगणेश जी का पूजा करना शुभ होता है। भगवान गणेश शिव और शक्ति के पुत्र हैं, ऐसे में गणेश जी की पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। श्रावण संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।