Tokyo Olympics Updates: कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में; पीवी सिंधु-पूजा रानी से आज मेडल की उम्मीद


स्टोरी हाइलाइट्स

Tokyo Olympics Updates: कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में; पीवी सिंधु-पूजा रानी से आज मेडल की उम्मीद

Tokyo Olympics Updates: कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में; पीवी सिंधु-पूजा रानी से आज मेडल की उम्मीद टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 9वें दिन शनिवार को हो रहा है। ताजा खबर यह है कि कमलप्रीत कौर महिलाओं की 64.00 मीटर डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन पदक की उम्मीद बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में भी बनी हुई है। आज शनिवार को कुछ अहम मैच भी खेले जाने हैं। पीवी सिंधु और पूजा रानी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। तीरंदाजी: भारत के अतनु दास हारकर बाहर हो गए हैं. जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से हराकर तीरंदाजी में भारत की पदक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बॉक्सिंग: टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत के अमित पंघाल 48-52 किग्रा वर्ग में हार गए। भारत को अमित से पदक की काफी उम्मीदें थीं। शीर्ष वरीय अमित पंघाल दूसरे दौर (52 किग्रा) में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मध्य प्रदेश: भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली साइकिल रैली