लंदन में टॉप रेटेड पर्यटक आकर्षण - Top-Rated Tourist Attractions in London 


स्टोरी हाइलाइट्स

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नगरों में “लंदन’ का नाम अग्रगण्य है। इंग्लैण्ड की राजधानी लंदन। समृद्धि, शालीनता, शासन, शिक्षा, परंपराओं और इतिहास ..

लंदन में टॉप रेटेड पर्यटक आकर्षण विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नगरों में “लंदन’ का नाम अग्रगण्य है। इंग्लैण्ड की राजधानी लंदन। समृद्धि, शालीनता, शासन, शिक्षा, परंपराओं और इतिहास का प्रतीक है लंदन शहर। ऐसा कौन है जो लंदन के बारे में जानना नहीं चाहता और उसे जीवन में कम से कम एक बार देखना नहीं चाहता लंदन वह शहर है जहां शेक्सपीयर ने नाटक खेले थे, राजाओं के ताज गिरे थे, राजतंत्र से प्रजातंत्र का उदय हुआ, संसदीय व्यवस्था विकसित हुई। राजा से अधिक प्रधानमंत्री शक्तिशाली हुआ। वहाँ संविधान नहीं परन्तु परंपराओं पर व्यवस्था संचालित हो रही है। https://youtu.be/X8zLJlU_-60 लंदन यू.के. का सर्वाधिक धनी आबादी वाला शहर है तथा यह टेम्स नदी के तट पर बसा है। इस शहर की स्थापना रोमन लोगों ने की और इसका नाम रखा था – लॉडिनियन। यह शहर कला, संस्कृति वाणिज्य, शिक्षा, फैशन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, मीडिया, अनुसंधान, पर्यटन आदि क्षेत्रों में अग्रणी है और इसे संस्कृति की वैश्विक राजधानी कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहाँ की प्रशासकीय व्यवस्था मेयर के पास होती है। लंदन में लगभग 300 भाषायें बोली जाती है। यूरोप के किसी भी शहर से लंदर की आबदी अधिक है। लंदन में पर्यटकों के देखने के लिये अनेक स्थान हैं परन्तु यहाँ यू.एन.ओ. द्वारा घोषित चार धरोहर स्थल हैं – द टावर आफ लंदन, कोड गार्डेन, पैलेस आफ बेस्ट मिनिस्टर ऐबे, सैट मागेट चर्च और चौथा ग्रीन बीच। यहाँ से समय का निर्धारण शून्य डिग्री देशांतर से होता है। इसके अतिरिक्त वकिंश्घम पैलेस, लंदन आई, टावर ब्रिाज, अजापद घर, पुस्तकालय नेचुराल हिस्ट्री म्यूजियम, ब्रिाटिश लाइब्रोरी, बेस्ट एंड थियेटर, लंदन में स्र्वाधिक प्राचीन भूमिगत रेल सेवा, संसद भावन आदि कई स्थान है। यहाँ पार्कों की संख्या अधिक है जहाँ लोग अधिकांश समय व्यतीत करते हैं। वास्तव में यह विविधताओं का नगर है। आक्सफोर्ड गली क्रय विक्रय का प्रसिद्ध बाजार है। यहाँ कई प्रकार के व्यंजन भी उपलब्ध है। नगर भ्रमण के लिये ट्रांसपोर्ट उपलब्ध है। वैसे स्थान जिन्हें आप जरूर देखना पसंद करेंगे 1. विग बेन और संसद भवन – संसद भवन और एलिजाबेथ टावर को विग देन कहा जाता है। यह स्थल लंदन की पहचान है। टावर के अंदर जो घंटा लगा है उसे “विग बेन’ कहते हैं। उसका वजन 13 टन है। रात्रि में क्लाक टवार अत्यंत मनोरम लगता है। जब द्वितीय विश्वयुद्ध में बमबारी हुई थी, उस समय भी विग बेन अप्रभावित रहा और निरंतर ध्वनि द्वारा समय को इंगित कर रहा था। विग बेन की विपरीत दिशा में संसद भवन है जो टेक्स नदी के किनारे स्थित है। संसद के चौराहे पर 2015 में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा यहाँ स्थापिता की गई। 2. वकिंधम पैलेस – यह राजनिवास है। 1705 में इंग्लैण्ड के प्रथम राजा के लिये यह महल निर्मित हुआ था। इसे नगर भवन कहा जाता था। जार्ज चतुर्थ ने 1824-1830 के बीच इसे राजमहल में परिणत किया। इसमें 775 कमरे हैं और वर्तमान महारानी इसमें निवास करती हैं। यहाँ “गार्ड परिवर्तन’ का दृश्य देखने लायक है। प्रत्येक दूसरे दिन यह आयोजन राजमहल के सामने होता है। 3. बेस्ट मिनिस्टर ऐबे – यूरोप के मध्ययुगीन निर्माण कला का अद्भूत उदाहरण है बेस्ट मिनिस्टर ऐबे। 1665 में इस चर्च की स्थापना की गई थी। यहाँ राजकीय आयोजन संपन्न होते हैं। 1953 में रानी एजिविथ का और पूर्व के कई राजाओं का राज्याभिषेक इस स्थान पर हुआ था। यहाँ राजकीय कब्रागाह भी है। यहां पर लेडी डायना का भी अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था। 4. टावर आफ लंदन – टेम्स नदी के तट पर मध्य लंदन के टावर आफ लंदन स्थित है। यह ऐतिहासिक महल है। 1666 में विलियम द मानकरट द्वारा स्थापित किया गया था। लंबे अर्से तक यह राजनिवास, जेल और किला के रूप में रहा है। राजकीय आभूषण यहाँ रखे गये है। भारत का प्रसिद्ध हीरा कोहिनूर भी यहाँ रखा गया है। उसे देखा जा सकता है। 5. टावर ब्रिाज – टावर आफ लंदन से लगा हुआ टावर ब्रिाज है। 1894 में इसका उद्घाटन हुआ था। जब जहाज यहाँ से निकलते हैं तो पुल को ऊपर उठा दिया जाता है ब्रिाज को उठाने में केवल 56 सेकेंड लगते हैं। ब्रिाज पर चढ़कर लंदन व टेम्स नदी का विंहगावलोकन किया जा सकता है। 6. ट्रेफालगर चौक – केन्द्रीय लंदन में ट्रेफालगर स्कवायर एक प्रसिद्ध स्थान है। इसके मध्य में “नेल्सन कालम’ है 1805 में ट्रेफलगर युद्ध की स्मृति में यह बना था। युद्ध में एडमिरल नेल्सन ने नेपोलियन के जहाजी वेड़ा को पराजित कर दिया था। 7. लंदन आई – यह सर्वाधिक ऊँचा निरीक्षण चक्र है यह संसद भवन के विपरीत दिशा में है। यहाँ से शहर किसी भी हिस्से को देख सकते है। इसके 32 कैपसूल है। प्रत्येक में 25 व्यक्ति के बैठने का स्थान है। इस पर चढ़ने में 30 मिनिट लगते है। 8. किंग्सटन गार्डन – यह बगीचों का समूह है। इसे 1841 में प्रारंभ किया गया था। किंग्सटन पैलेस में राजकुमारी डायना रहती थीं। यहाँ कुछ न कुछ आयोजन प्रतिदिन होते रहते हैं। 9. शेक्सपीयर ग्लोब थीयेटर – इस थीयेटर का शुभारंभ 1997 में किया गया था। इसे 17वीं सदी के पैटर्न पर बनाया और सजाया गया है। मूल ग्लोब 1599 में बनाया गया था। 1642 तक वह कार्यशील था। 1613 में इसमें आग लग गई थी। यह वह स्थान है जहाँ शेक्सपीयर के नाटक खेले जाते थे। 10. ग्रीनवीच – ग्रीनवीच का राजकीय अनुसंधान केन्द्र विश्व धरोहर का हिस्सा है। 1675 में चाल्र्स द्वितीय ने इसका निर्माण कराया था। इस खगोलीय अनुसंधान केन्द्र का निर्माण समुद्र में जहाजों की आवा-जाही सुनिश्चित करने के लिये किया गया था। इससे पूरब और पश्चिम दिशा का निर्धारण होता था। शून्य डिग्री देशांतर रेखा यहाँ से गुजरती है। यहाँ तो पूरब और पश्चिम की दूरी निर्धारित की जाती थी। यहाँ से अधिकृत रूप से नये वर्ष और नये दिवस की शुरूआत मानी जाती है। यहाँ की करेंसी पाउंड है। लंदन में पांच विमानतल है। हीथ्रो विमानतल सर्वाधिक व्यस्त है। यहाँ पर्यटकों को रूकने की उत्तम व्यवस्था है। यातायात के लिये बसें, टैक्सी उपलब्ध है। “ओयस्टर’ कार्ड लेने पर भ्रमण सस्ता पड़ता है। यहाँ किराये पर सायकिल भी उपलब्ध है। यहाँ की मुद्रा पाउंड है।