बेकाबू हुआ आंदोलन…  वादा तोड़ हिंसक हुए किसान 


स्टोरी हाइलाइट्स

Uncontrolled agitation… farmers broke promises promising

बेकाबू हुआ आंदोलन…  वादा तोड़ हिंसक हुए किसान  किसान आंदोलन अनियंत्रित हो गया,  नियम कायदे वायदे सब धरे रह गये| हजारों ट्रेक्टर तय समय से पहले ही दिल्ली में घुस गए और तय रूट छोड़ मनमर्जी से यहाँ वहाँ घुसने लगने लगे| विरोध के इस प्रदर्शन ने साड़ी सीमायें लांघ दी| सरकार की तैयारियां धरी रह गयी| किसानों के ट्रेक्टर मदमस्त हाथी की तरह राजधानी को हलाकान करने लगे| आन्दोलनकारी लाल किले तक पहुँच गए|  https://twitter.com/ANI/status/1353984535084470272?s=20 आन्दोलन बेकाबू हुआ तो किसान नेता भाग खड़े हुए| ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने लगे| भडके किसान पुलिस पर भारी पड़ने लगे| राष्ट्रीय पर्व पर आंदोलनकारियों ने देश को शर्मसार करने में कोई कसर नही छोड़ी| मीडिया कर्मियों पर भी हमले किये| हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले ये किसान अटैकर की तरह नज़र आये| https://twitter.com/ANI/status/1353973936791252992?s=20 उत्पाती किसान ट्रेक्टरों के ज़रिये शांति व्यवस्था को चुनौती देते नज़र आये, बेरीकेट्स तोड़ दिए| भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे। ये तलवार लेकर पुलिस को ललकारते दिखाई दिए| इतनी उग्रता समझ से बाहर थी| पुलिसवालों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की गयी। https://twitter.com/ANI/status/1353975938812317698?s=20