MP में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का वैक्सीनेशन शुरू, CM ने की चर्चा


स्टोरी हाइलाइट्स

वैक्सीन की  भारी कमी के बावजूद मध्यप्रदेश में आज से  MP में 18 वर्ष से बड़े लोगों  को टीका लगाना शुरू कर दिया है। 5 करोड़ से ज्यादा डोज लगेंगे जिसके ऑर्डर दिए जा चुके हैं। 9 लाख लोगों को इस महीने टीका प्राप्त होगा। 15 मई तक 1.5 लाख लोगों को टीका लगेगा| 45 वर्ष की उम्र से बड़े, 87 लाख लोगों को तक  टीका पहुंचाये जा चुके हैं। CM ने कहा कि भारत सरकार से आग्रह कर के विदेशों से भी टीका लाने का प्रयास कर रहे हैं। सबको टीका निशुल्क लगेगा इसके लिए भीड़ न करें| [embed]https://youtu.be/jfdIWb-Y7ds[/embed] शिवराज सिंह ने कहा मेरे युवाओं आप से आह्वान है अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन के लिए समाज में जागरूकता पैदा करें। दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। आपकी ताकत ही हमें इस महामारी से जीत दिलवाएगी। आप बनें कोरोना वालेन्टियर और समाज को प्रेरित करें वैक्सीन लगवाने के लिये| युवा पीढ़ी समाज से वैक्सीन के प्रति फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें। गलत जानकारी को रोकें। कई जगह वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, इसे आप रोकें। और दूसरों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है|   उज्जैन से शिल्पी ने CM को बताया कि आज वैक्सीन लगवाने में उन्हे गर्व की अनुभूति हुई है और अब आत्मविश्वास बढ़ गया है। वैक्सीन लगाने का अनुभव अच्छा रहा और प्रक्रिया सरल थी। अब वो सबको वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। ग्वालियर से आयुषी ने बताया कि वैक्सीन लगाने का अनुभव अच्छा था टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित है। और अब वो लोगों को प्रेरित करेंगे कि आगे आयें और सब वैक्सीन लगवाएं, यही वैज्ञानिक तरीका इस वायरस से लड़ने का। जबलपुर से शुभम ने मुख्यमंत्री को बताया कि आसानी से वैक्सीन लग गई है,अभी अच्छा महसूस कर रहे हैं और अब आत्मविश्वास और बढ़ गया है। इस पर फैलाया जा रहा भ्रम गलत है और मैं सबसे कहना चाहता हूँ सब आगे आयें और वैक्सीन लगवाएं और वो इस बात के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सागर से कुमारी शीतल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हे वैक्सीन लग चुकी है और किसी भी प्रकार के साइड एफ़ेक्ट नहीं है और आपके होते हमें कुछ हो भी नहीं सकता। हम सबको कहेंगे कि वैक्सीन लगवाएं और आगे आकर इसका मुकाबला करना होगा https://twitter.com/JansamparkK/status/1389826336164696065?s=20 https://twitter.com/TikamgarhPRO/status/1389834642430197766?s=20