Vikas Dubey Encounter- अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा


स्टोरी हाइलाइट्स

Vikas Dubey Encounter- अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा बिकरू हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे की शुक्रवार सुबह कानपुर मे STF के साथ एनकाउंटर में मौत हो गई। एनकाउंटर कानपुर से 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर हुआ। कानपुर में यह एनकाउंटर सुबह 6.15 और 6.30 के बीच हुआ। 2 और 3 जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास और उसके गैंग ने पुलिस पर हमला किया था। इसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सी एम अखिलेश यादव ने कहा कि कार नही पलटी सरकार पलटने से बचाई गई। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1281426707199791105?s=20 सूत्रो के मुताबिक, STF के 2 जवान भी घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हॉस्पिटल पहुंचने के पहले जिंदा था।  लेकिन, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी ।  सूत्रो के मुताबिक, विकास को एनकाउंटर के बाद सीधे एक गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। यह गाड़ी STF के काफिले में शामिल थी। इसी गाड़ी में STF के दो घायल जवान भी थे। हॉस्पिटल पहुंचने के 20 से 22 मिनट बाद ही विकास की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि काफी देर बाद की गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों STF जवानों को फौरन ICU में एडमिट कराया गया।