क्रोधाग्नि का प्रेमाग्नि में रूपांतरण : P अतुल विनोद.... WAYS TO TURN ANGER INTO LOVE


स्टोरी हाइलाइट्स

क्रोधाग्नि का प्रेमाग्नि में रूपांतरण : P ATUL VINOD 
How To Transform Unhealthy Anger Into Loving Connection
 
गुस्सा कभी भी आ सकता है किसी को भी आ सकता है| ऋषि मुनि को भी आ जाता है| उर्जा तो सबके अंदर है| अंदर मौजूद उर्जा भडकने में देर नहीं लगती| कभी काम के रूप में, कभी क्रोध और प्रेम के रूप में| इस उर्जा को जैसे सिग्नल्स मिलेंगे वैसे ही रिएक्ट करती है| 
यदि किसी ने हमे नफरत, घ्रणा, उपहास, धोखा. अन्याय, बेईमानी की एनर्जी दी तो क्रोध ही भड़केगा| बिरला ही होगा जो इन सब नकारात्मकताओं के बदले प्रेम, दया, करुणा, कृतज्ञता देगा| 
ANGER आपने मुझे गलियां दी तो कैसे मैं आपको धन्यवाद कर सकता हूँ| हमे कभी नहीं सिखाया गया कि गाली देने वाले को प्रेम दो| हमे तो बताया गया ईंट का जवाब पत्थर से दो| 
महात्मा गाँधी और बुद्ध ने अहिंसा की सीख दी| लेकिन हिंसा करने वाले से अहिंसा से निपटना आम आदमी के बस की बात नहीं| 
ये व्यवहारिक नहीं कि अन्याय का जवाब दया से दिया जाए| हर जगह इसे लागो भी नहीं किया जा सकता| बुद्ध और गाँधी की इस शिक्षा ने कई बार देश का नुक्सान भी किया| विदेशी आक्रान्ताओं ने इस वजह से हमे जमकर लूटा| 
अधर्म, अन्याय, हिंसा और बेईमानी का कड़ा प्रतिकार ज़रूरी है| लेकिन तात्कालिक क्रोध से प्रतिकार नहीं हो सकता| प्रतिकार शक्ति से होता है क्रोध से शक्ति का छय होता है संचय नहीं| 
हर समय हम पर मन, वचन और कर्म से हिंसा करने वाला हमारा दुश्मन नहीं होता| 
क्रोध एक उर्जा है जो अन्दर मौजूद एक ही शक्ति-भंडार से खर्च होती है| 
इसलिए इस उर्जा का सदुपयोग करना सीखना ही होगा|
बात-बात पर गुस्सा, खीज या एंगर तर्कसंगत नहीं|
रोजाना ऐसा माहौल बनता है जो हमे गुस्सा दिला सकता है| 
हमे समझना होगा कि क्रोध से अन्याय हिंसा या छल कपट का प्रतिकार नहीं किया जा सकता| क्रोध तो प्रतिकार की शक्ति को कमजोर करता है| 
पहले तो ये क्लासिफाई करना है कि गुस्सा कहाँ जायज़ है? कितना और कैसे किया जाए? दूसरा किस व्यक्ति के उकसावे पर किया जाए? और किसे माफ़ कर दिया जाए| 
हमारा करीबी यदि हम पर गुस्सा कर रहा है तो उसके पीछे हमे नुक्सान पहचाना ही मकसद हो ज़रूरी नहीं|
 
कोई अपना, हमारे इग्नोरेंस से, हमारी लापरवाही या किसी गलती से नाराज़ हो सकता है|
हो सकता है, वो अपनी भावनात्मक कमजोरी के कारण भी हम पर नाराज़ हो, इसलिए पहले उसे सुना जाए| जवाब न दिया जाए| उसे समझ कर उसके क्रोध की एक्चुअल वजह समझी जाए| आपके उसे धैर्यपूर्वक सुनने से ही वो शांत हो जाए? इससे आपकी शक्ति सेव रहेगी|  
दुनिया में अनेक लोग हार्मोनल इम्बेलेंस की वजह से "पर्सनेलिटी डिसऑर्डर्स" का शिकार होते हैं| ये कई प्रकार के होते हैं| 
ये डिसऑर्डर्स व्यक्ति को क्रोध करने के लिए उकसाते हैं| यदि आप सामने हैं तो गुस्सा आप पर निकलेगा|
हम खुद भी ऐसे डिसऑर्डर्स से घिरे हो सकते हैं| ये आसानी से समझ आ जाता है| इसलिए ये भी जानलेना ज़रूरी है कि हमारे गुस्से का कारण कहीं हमारा ही केमिकल लोचा तो नहीं| यदि ऐसा है तो इसका इलाज भी है| 
ऐसे व्यक्ति की पहचान ज़रूरी है यदि वो आपका करीबी है तो उसे गुस्से की नहीं आपकी सहानुभूति की ज़रूरत है| 
हर जगह गुस्से में तलवार नहीं निकाली जाती| गुस्से की उर्जा को संभालना सबके बस की बात नहीं इसलिए इसे उकसायें नहीं| 
दुनिया में बड़े से बड़े युद्ध, हत्याएं और दुराचार के पीछे यही क्रोध रहा है| इस क्रोध को काबू में न ला पाने से ही जिंदगियां तबाह हो जाती हैं| 
क्रोध या उकसावे पर प्रेम से प्रतिक्रिया देना बहुत बड़ी महानता है| ख़ास तौर से किसी व्यक्ति को| 
छोटे मोटे झगड़े आसानी से प्रेम से शांत हो सकते हैं|
क्रोध के मूल में अहंकार है|
अहंकार, क्रोध का जवाब प्रेम से नहीं देने देता|
अहंकार को कम किये बगैर प्रेम से जवाब देने की क्षमता विकसित नहीं की जा सकती|
हम सबमे अहंकार होता है|
कितना ही कहें नहीं है लेकिन जब कोई गाली दे तो सामने आ जाता है|
मुस्कुराने वाले संत भी फिर गलियां बकने लगते हैं| श्राप दे देते हैं|  
क्रोध की वजह अहंकार भी हो सकता है और दुःख विषाद हताशा और तनाव भी|
 
दुनिया में बहुत क्रोध है "ऐसा नहीं है" | बस उर्जा क्रोध के रूप में प्रेम से ज्यादा रूपांतरित हो रही है| 
उर्जा को प्रेम में खर्च करने लगें तो क्रोध कमजोर होता जायेगा| क्रोध को भी तो उर्जा चाहिए| जब प्रेम कुछ उर्जा छोड़ेगा तभी क्रोध को मिलेगा| 
इसलिए प्रेम में कंजूसी नहीं |
महान संतों ने ऐसा ही किया| सारी उर्जा प्रेम में खर्च करते रहे|
जब जब क्रोध को उकसाने की कोशिश की गयी, उनके क्रोध की पास फ्यूल ही नहीं था व्यक्त होने का| 
How to Transform Hate into Love in your Relationships,
The Top Ways To Manage Your Anger And Feel Love Again,
how to transform anger into love and compassion,
Transforming Anger into Love,
The Two Faces of Anger: How to Turn Anger into Love,
How to Transform Fear and Anger into Love,
Shifting Anger to Love,
How to Channel Your Anger into Productive Action,
How to Transform a Woman's Anger into Trust, Love & Turn On
When You Are Angry With Someone You Love
Atulsir-Mob-Emailid-Newspuran-02