पश्चिम बंगाल: चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, PM मोदी करेंगे दुर्गा पूजा


स्टोरी हाइलाइट्स

अगले साल पश्चिम बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयारी में जुट गई है| इसकी शुरूआत 22 अक्टूबर से दुर्गा पूजा के मौके पर होने जा रही है| इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगे| हालांकि ये तय नही हुआ है कि Pm मोदी खुद कोलकाता जाते हैं या वह covid-19 के चलते वर्चअल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे| पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| 17 अक्टूबर से नवरात्रों की शुरूआत हो रही है| प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के दौरान 9 दिन का व्रत रखते हैं| विधानसभा चुनावों को देखते हुए BJP इस बार दुर्गा पूजा के माध्यम से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी| यही कारण है कि BJP की राज्य इकाई ने Pm मोदी को दुर्गापूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है| इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 19 अक्टूबर को सिलीगुड़ी में दुर्गापूजा में शामिल होने जा रहे हैं| इससे पहले 17 को गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में जाने वाले थे, लेकिन उनके अहमदाबाद प्रवास के चलते उनका बंगाल दौरा रद्द हो गया है|