बिपरजॉय तूफान का प्रभाव अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। बिपरजॉय तूफान के प्रदेश में 22 जून तक असर रहने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ बारिश हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन राजस्थान से जुड़े जिलों में सर्वाधिक असर भारी बारिश के रूप में दिखा सकता है।

बिपरजॉय इफेक्ट से ग्वालियर-चंबल में  भारी बारिश की आशंका है। अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में भारी बारिश होने का अनुमान है। टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा-सतना में भी 20-21 को तेज बारिश होगी।

वहीं में भोपाल और उज्जैन संभाग में भी बारिश का अनुमान है हालांकि, तूफान से मध्यप्रदेश में गुजरात या राजस्थान जैसे हालात बनने की कोई संभावना नहीं है।रतलाम में और गुना में रविवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।