अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी इसे लेकर राजनीति जारी है। एक वीडियो में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद राम मंदिर बनाना नहीं, बल्कि मस्जिद गिराना है। सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी सोशल मीडिया X पर निशाना साधा है।
सलूजा ने इस वीडियो को पोस्ट कर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को घेरा है उन्होंने लिखा है, कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया है। भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। इसे पवित्र कर दिया गया है, दुनिया भर से लोग दर्शन के लिए उत्सुक हैं, दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। हर सनत, राम भक्त को गर्व है, लेकिन इन राम विरोधियों के पेट में मंदिर निर्माण की टीस आज भी है। अब भी भगवान राम के मंदिर के अलावा मस्जिद ही याद आती है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिवपुरी जिले का है, जहां दिग्विजय सिंह हाल ही में दौरे पर थे।