PM Shri Tourism Air Service: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, 13 जून को "पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा" शुरू की जाएगी, जिससे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा अधिक मनोरंजक हो जाएगी।
दरअसल, इस नई हवाई सेवा के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो हवाई मार्ग से जुड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, इन शहरों के बीच दो 6 सीटर विमान उड़ान भरेंगे, जिससे इन जगहों के बीच की दूरी और समय कम हो जाएगा। इसके साथ ही इसकी पहली उड़ान भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली से होगी।
पीएमश्री पर्यटन हवाई सेवा की अनुसूची की जानकारी इस प्रकार है:
सोमवार
भोपाल से इंदौर: सुबह 6:15 बजे से 7:10 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 4:55 बजे तक
भोपाल से जबलपुर: सुबह 6:15 से 9:55 बजे तक (एक स्टॉप)
भोपाल से रीवा: सुबह 6:15 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक (दो स्टॉप)
मंगलवार:
भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 बजे से सुबह 10:05 बजे तक
भोपाल से उज्जैन: दोपहर 1:00 बजे से 1:55 बजे तक
भोपाल से इंदौर: दोपहर 1:00 बजे से 2:40 बजे तक (एक स्टॉप)
बुधवार:
भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे तक
गुरुवार:
भोपाल से रीवा: सुबह 7:45 से 11:05 बजे तक (एक स्टॉप)
भोपाल से सिंगरौली: सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (दो स्टॉप
शुक्रवार:
भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे तक
भोपाल से खजुराहो: सुबह 7:45 से 11:30 बजे तक (एक स्टॉप)
शनिवार:
भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 बजे से सुबह 10:05 बजे तक
रविवार:
भोपाल से उज्जैन: सुबह 6:00 बजे से सुबह 6:55 बजे तक
भोपाल से इंदौर: सुबह 9:00 बजे से 11:25 बजे तक (एक स्टॉप)
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से नई हवाई सेवा न सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में बल्कि उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद साबित होगी। इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच परिवहन में सुविधा होगी और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
"पीएमश्री पर्यटन हवाई सेवा" का उद्घाटन समारोह 13 जून को भोपाल में होगा। इसके बाद 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा शुरू होगी। यह हवाई सेवा यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे मध्य प्रदेश में पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।