24 घंटे में 12 मौतें-761 नए केस, फिर डरा रहा कोरोना


स्टोरी हाइलाइट्स

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 4334

कोरोना फिर डरा रहा है। देश में  कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 761 मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।  देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 4334 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी बुलेटिन के मुताबिक सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक की है। यहां गुरुवार को कोरोना के 298 केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है।

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी केस बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 78 केस मिले। अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं।  राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए हैं।

कोविड मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के चलते केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने के न‍िर्देश द‍िए हैं। साथ ही कोरोना के प्रसार के मद्देनजर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं।