भोपाल: प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का चयन प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (IFS) में किया गया है। केंद्र सरकार ने चयन समिति (डीपीसी) के माध्यम से इन अधिकारियों का चयन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंजूरी प्राप्त होने के बाद यह सूची अंतिम प्रकाशन हेतु केंद्र सरकार को प्रेषित कर दी गई है।
वर्ष 2023 में चयनित अधिकारी:
विद्याभूषण मिश्रा, राजबेंद्र मिश्रा, अनुभा त्रिवेदी, जया पाण्डेय, मुकेश पटेल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, शिको राही, विजेन्द्र खोबरागढ़े एवं भारत सोलंकी।
वर्ष 2024 में चयनित अधिकारी:
माधव सिंह मौर्य, ज्योति मुदिया, हरीश सिंह बघेल, संतोष कुमार रणशोरे, शीतल प्रसाद शाक्य, बालक राम सिसराम, भानु प्रकाश बाथम, रामकृष्ण सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, मान सिंह मरावी, सुंदरदास सोनवानी एवं योहान कटारा।
एक अधिकारी सुरेश कुमार अहिरवार का नाम फिलहाल लिफाफा बंद श्रेणी में रखा गया है। उन पर बिजली विभाग के एक कर्मचारी से विवाद, दहेज प्रकरण तथा एक विभागीय जांच लंबित है। यदि ये प्रकरण दिसम्बर 2025 तक निराकृत नहीं हुए तो उनका नाम इस सूची से विलोपित कर 2025 की डीपीसी में शामिल किया जाएगा। अभी तक इनके निराकरण की संभावना कम बताई जा रही है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी