रावसे के 25 अधिकारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, आईएफएस के लिए डीपीसी 9 अक्टूबर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

2011 और 2014 बैच के रावसे के अफसरों के नामों पर होगा मंथन हरी झंडी..!!

भोपाल: राज्य वन सेवा के 25  अधिकारियों को दीपावली का तोहफा मिल सकता है। 2 साल से लंबित विभागीय पदोन्नति की बैठक 9 अक्टूबर को आहूत की गई है। इस बैठक में राज्य वन सेवा के 2011, 2012 और 2014 बैच के अफसरों में से आईएफएस के लिए चयनित किया जाएगा। इनमें से एक नाम 2009 बैच  के एसडीओ राम कुमार अवधिया का है, जिनके खिलाफ डीई चल रही है और वे खंडवा में वन विकास निगम के डिवीज़न प्रबंधक है। 

राज्य वन सेवा के अधिकारियों कि 2 साल से डीपीसी नहीं हुई थी। दीपावली के पर्व के पहले 9 अक्टूबर को होने वाली राज्य वन सेवा से भारतीय बंद सेवा के लिए होने वाली डीपीसी बैठक में 2023 के 13 और 2024 के लिए 12 अधिकारियों का चयन किया जाएगा। राज्य वन सेवा के अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड के लिए 2009 बैच के रामकुमार अवधिया के अतिरिक्त विद्या भूषण मिश्रा, राजवेन्द्र मिश्रा, माधव सिंह मौर्य, श्रीमती ज्योति मुड़िया, संतोष कुमार रनछोरे, भानु प्रकाश बधवा, रामकिशन सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, मोहन कटारा, श्रीमती अनुभा त्रिवेदी, जया पांडे, मनीषा पुरवार, मुकेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, लाल सुधाकर सिंह, श्रीमती शौकी राही, बृजेंद्र कुमार खोब्रागड़े, भारत सोलंकी, एल्विन बर्मन, अंतर सिंह ओहरिया, अविनाश जोशी, हमीदुल्लाह खान, संजय पाठक, संदेश महेश्वरी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार शुक्ला और राजेश शर्मा के नाम पर मंथन होगा।