बाजार से उठाया 3 हजार करोड़ का नया कर्ज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार 1 मई 2025 से अब तक आठ बार में कुल 35 हजार 500 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से 3 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया गया है जिसमें पहला कर्ज 15 सौ करोड़ रुपयों का है जिसे 18 साल बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज भी 15 सौ करोड़ रुपयों का है तथा इसे 21 साल बाद चुकाया जायेगा। इस दौरान दोनों कर्जों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। 

वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार 1 मई 2025 से अब तक आठ बार में कुल 35 हजार 500 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है। राज्य सरकार पर कर्ज का सकल भार साढ़े चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा हो गया है। ताजा कर्ज लेने के लिये भी राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति अच्छी बताई है।