वैसे तो आए दिन महिलाओं के खिलाफ रेप और हिंसा के मामले सुर्खियों में बने रहते हैं। महिला सुरक्षा को लेकर हर बार सरकार पर सवाल भी उठाए जाते हैं। लेकिन इसी बीच पंजाब के जालंधर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार युवतियों ने एक युवक का अपहरण किया। इसके बाद उसे जबरन शराब पिलाई। फिर एक-एक करके चारों ने गाड़ी में युवक के साथ जबरदस्ती बनाए संबंध।
पड़ोसी राज्य पंजाब के जालंधर के रहने वाले एक शख्श ने इस बात का दावा किया है। कि वह सड़क के किनारे- किनारे चल रहा था, कि तभी कार में सवार लड़कियों ने पता पूछा फिर उसके चेहरे पर कुछ स्प्रे कर दिया। फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर अगवा कर लिया और फिर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इतना ही नहीं बल्कि उसे खूब शराब पिलाई और उसके साथ लड़कियों ने एक-एक करके शारीरिक संबंध भी बनाए।
रेप का आरोप लगाने वाले का व्यक्ति का कहना है कि उसके साथ रेप करने वाली लड़कियों की उम्र 20 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका कहना है कि वह चमड़े की फैक्ट्री में काम करता है और सोमवार को काम से घर लौट रहा था तभी उसके साथ यह घटना हुई।
शख्स का कहना है कि जब उसे होश आया तो वह लड़कियों के साथ कार में बैठा था। उसके हाथ बंधे हुए थे और आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी। वो चारों लड़कियां शराब पी रही थीं। लड़कियों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे अज्ञात स्थान पर आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर भाग गईं।
वहीं, इस शख्स ने अभी तक मामला दर्ज नहीं करवाया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने मानहानि के डर से केस दर्ज कराने से मना कर दिया है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।