मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने की खबर सामने आई है। बोरीवली पश्चिम के साईबाबा नगर में आवासीय इमारत गिरने की खबर है। फ़िलहाल मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है।