भोपाल। राज्य का वन विभाग अपने सोलह फॉरेस्ट सर्कल के लिए 17 हजार रुपये तक के 5 हजार स्मार्ट फोन क्रय करने जा रहा है। इसके लिये टेण्डर बुला लिये गये हैं जो कि आगामी 17 जनवरी को खोले जायेंगे।
इन मोबाईल फोन के लिये कंपनियों को पांच साल की गारंटी देनी होगी तथा कंपनियों को डिलीवरी के समय 60 प्रतिशत, एक माह तक मोबाईल के संतोषजनक चलने पर 20 प्रतिशत तथा शेष 20 प्रतिशत का भुगतान आने वाले पांच सालों में वार्षिक किश्तों में किया जायेगा।
मोबाईल को 2 जी, 3 जी, 4 जी या इससे ऊपर का होना जरूरी होगा। मेमोरी 120 जीबी की रखना भी जरूरी होगा। बैटरी 4 हजार एमएएच या इससे ऊपर की देनी होगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार वाली कंपनियां ही इस टेंडर में भाग ले सकेंगी और मोबाईल फोन प्रदाय कर सकेंगी।
डॉ. नवीन जोशी