खरगोन. एमपी के खरगोन जिले 500 क्विंटल घी और तेल जब्त किया गया है. खाद्य और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से ये बड़ी कार्रवाई की है. जिले के भीकनगांव ओर बमनाला में नकली घी बनाए जान की सूचना के बाद खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पंहुची। यहां खाद्य तेल एवं घी के सेम्पल भी लिए जा रहे हैं। बमनाला के निर्बान तेल भंडार पर की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों को यहां नकली घी बनाए जाने की आशंका है. 

जानकारी के अनुसार बमनाला में खाद्य तेल और घी के गोडाउन पर खाद्य और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मौके से  करीब 500 किलोग्राम नकली घी जब्त किया गया है। इसके साथ ही करीब 1700 किलोग्राम तेल भी बरामद किया गया है. कार्रवाई कर रहे अमले के अनुसार यहां नकली तेल और घी बनाने की आशंका के बाद छापा मारा गया था। डिप्टी कलेक्टर ओम नारायण सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की जा रही है। अभी निर्बान तेल भंडार पर छापामार कार्रवाई की गई। यहाँ घर के अंदर बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य पदार्थ जब्त हुआ है। सूचना के अनुसार विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के रेपर लगाकर तेल बेचा जा रहा था।