वन मुख्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति वाले 7 कर्मचारी सीपीसीटी न करने पर बर्खास्त


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने निर्धारित समयावधि में सीपीसीटी यानि कम्प्यूटर टायपिंग दक्षता प्रमाण-पत्र परीक्षा उत्तीर्ण न करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है..!

भोपाल। भोपाल स्थित वन मुख्यालय में पदस्थ अनुकम्पा नियुक्ति वाले सात कर्मचारियों को वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने निर्धारित समयावधि में सीपीसीटी यानि कम्प्यूटर टायपिंग दक्षता प्रमाण-पत्र परीक्षा उत्तीर्ण न करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इससे वन मुख्यालय में हडक़म्प मच गया है।

उल्लेखनीय है कि वन मुख्यालय की समन्वय शाखा में पदस्थ मुकेश वर्मा को 12 नवम्बर 2020, संरक्षण शाखा में पदस्थ कुमारी तसलीम फातिमा को 7 जनवरी 2017, संयुकत वन प्रबंधन शाखा में पदस्थ हिमांशु शर्मा को 6 अगस्त 2018, समन्वय शाखा में पदस्थ कुमारी हया राशिद खान को 16 जनवरी 2019, वन्यप्राणी शाखा में पदस्थ सपना चौधरी को 8 मार्च 2019 को, उत्पादन शाखा में पदस्थ अमन पाटिल को 14 फरवरी 2019, प्रशासन टु शाखा में पदस्थ शादमा बेगम को अनुकम्पा नियुक्ति पर सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया गया था और इनकी नियुक्ति आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया था कि इन्हें 3 वर्ष के अंदर सीपीसीटी करना अनिवार्य होगा। 

लेकिन इन सभी ने यह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की और इन्हें कई अवसर भी प्रदान किये गये। इनमें एक कर्मचारी हिमांशु शर्मा मंत्रालय स्थित वन विभाग में अटैच था। अब ये सभी बर्खास्त हो गये हैं।